Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
Google search engine

दिल्ली में अब इस बात काे लेकर हाे गया हंगामा

दिल्ली | MCD के मेयर, डिप्टी मेयर और स्थायी समति के लिए छह सदस्यों के चुनाव के पहले AAP के पार्षदों ने हंगामा किया। ये मनोनीत सदस्यों की शपथ का विरोध कर रहे थे। AAP के पार्षदों ने पीठासीन अधिकारी का घेराव किया और धक्का-मुक्की की। इस दौरान वे भाजपा सदस्यों से भिड़ गए। इसके बाद चुनाव की प्रक्रिया को एक घंटे के लिए स्थगित कर दिया गया।

उधर, कांग्रेस ने मेयर चुनाव में शामिल नहीं होने का फैसला किया है। सबसे पहले नवनिर्वाचित पार्षदों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। इसके बाद बैलेट पेपर के जरिए मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव होगा। मेयर के चुनाव में 273 मेंबर्स वोट डालेंगे। बहुमत के लिए 133 का आंकड़ा चाहिए। AAP के पास 150 तो BJP के पास 113 वोट हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments