Home पंजाब 14 दिसंबर को स्थापना दिवस के अवसर पर सरबत के भले के लिए अरदास की जाएगी : डॉ. चीमा

14 दिसंबर को स्थापना दिवस के अवसर पर सरबत के भले के लिए अरदास की जाएगी : डॉ. चीमा

0
14 दिसंबर को स्थापना दिवस के अवसर पर सरबत के भले के लिए अरदास की जाएगी : डॉ. चीमा

चंडीगढ़.शिरोमणी अकाली दल द्वारा हर साल की तरह इस बार पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर 14दिसंबर को श्री अकाल तख्त साहब पर सरबत के भले की अरदास की जाएगी।

इस बारे अन्य जानकारी देते हुए शिरोमणी अकाली दल की कोर कमेटी के मैंबर तथा पूर्व मंत्री पंजाब डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने बताया कि शिरोमणी अकाली दल के स्थापना दिवस के संबंध में गुरुद्वारा शहीद बाबा गुरुबख्श सिंह , श्री अकाल तख्त साहिब, श्री अमृतसर साहिब पर श्री अखंड पाठ साहिब आंरभ करवा दिए गए हैं, जिनका भोग 14 दिसंबर दिन बुधवार  सुबह 10 बजे  डाला जाएगा।

इसके उपरांत 11 बजे तक कीर्तन तथा इसके बाद सरबत के भले की अरदास की जाएगी। डॉ. चीमा ने बताया कि इस समय शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल समेत पार्टी की समुची लीडरशीप, बड़ी गिनती में नेता तथा कार्यकर्ता शामिल होंगें। उन्होने सभी को इस अवसर पर शामिल होने का आग्रह किया।