Monday, August 24, 2026
No menu items!
Google search engine

पंजाब : लुटेरी दुल्हन का शिकार हुआ परिवार, लाखों का माल ले विवाहिता हुई रफू-चक्कर

तरनतारन, 22 जुलाई |  नवविवाहिता अपने ससुराल से कार, अढ़ाई लाख रुपए कैश, सोने के कीमती गहने, मोबाइल चोरी कर फरार हो गई, जिस पर थाना झब्बाल की पुलिस ने सास के बयान पर नवविवाहिता सहित 6 लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। गुरमीत कौर पत्नी दिलबाग सिंह निवासी भिखीविंड रोड अड्डा झब्बाल ने बताया कि उसके छोटे बेटे रमनदीप सिंह की शादी बीती 23 जून को कर्मजीत कौर पुत्री सर्वन सिंह निवासी दोबुर्जी अमृतसर से हुई थी। 2-3 दिन के बाद ही बहू कर्मजीत कौर ने अपने पति के साथ बुरा बर्ताव करना शुरू कर दिया। बीती 18 जुलाई को वह अपनी दुकान पर उपस्थित थी।

रात करीब 8 बजे उसका पति दिलबाग सिंह वापस घर लौटा। तब बहू कर्मजीत कौर घर से लापता थी। घर के कैमरे चैक करने पर खुलासा हुआ कि बहू कर्मजीत कौर अपने भाई गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी व 2 और अज्ञात व्यक्तियों के साथ गई है। ये लोग घर में खड़ी कार, अढ़ाई लाख रुपए, सोने के टाप्स, अंगूठिया, चैन, 1 मोबाइल चोरी कर फरार हो गए। इस मामले में ए.एस.आई. जतिंदर सिंह ने बताया कि बहू कर्मजीत कौर, गुरप्रीत सिंह के अलावा सोनिया पत्नी सर्वन सिंह निवासी अमृतसर, सर्वन सिंह, 2 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments