Saturday, June 6, 2026
No menu items!
Google search engine

पंजाब : 2 स्कूली बच्चियों से की अश्लील हरकतें, आरोपी गिरफ्तार

जलालाबाद, 15 जुलाई |  थाना अमीरखास पुलिस ने 2 स्कूली बच्चियों से अश्लील छेड़छाड़ करने वाले एक गुरुद्वारा के ग्रंथी पर बच्ची की माता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज करने के बाद आरोपी ग्रंथी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उपकप्तान अछरू राम शर्मा ने बताया कि पीड़ित बच्ची की माता ने पुलिस को बताया था कि कि उसकी 9 वर्षीय बच्ची जलालाबाद के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ती है।

बीते रविवार को उसकी बेटी अपनी स्कूल की 6 वर्षीय सहपाठी छात्रा के साथ अपने घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान गुरुद्वारा साहिब का ग्रंथी जोगिंदर सिंह वासी गांव चक्क जमालगढ़ (छोटा पंजेके),ने दोनों बच्चियों को आवाज देकर गुरुद्वारा साहिब के अंदर बुलाकर अश्लील हरकतें की। पुलिस ने आरोपी ग्रंथी जोगिंदर सिंह वासी गांव चक्क जमालगढ़ (छोटा पंजेके) के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments