Warning: opendir(/var/www/vhosts/indiabulletin.co.in/httpdocs/wp-content/mu-plugins): Failed to open directory: Permission denied in /var/www/vhosts/indiabulletin.co.in/httpdocs/wp-includes/load.php on line 981
पंजाब रोडवेज-पनबस की मीटिंग आज : CM आवास के घेराव की बनाएंगे रणनीति; PRTC का भी होगा चक्का जाम - India Bulletin
Sunday, June 21, 2026
No menu items!
Google search engine

पंजाब रोडवेज-पनबस की मीटिंग आज : CM आवास के घेराव की बनाएंगे रणनीति; PRTC का भी होगा चक्का जाम

पंजाब रोडवेज और पनबस कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन के करीब 2900 कर्मचारियों की हड़ताल का आज तीसरा दिन है। यूनियन की लुधियाना में आज स्टेट मीटिंग होनी है। इसमें CM पंजाब भगवंत मान के आवास के घेराव की रणनीति पर विचार किया जाएगा।

इसके अलावा यदि सोमवार को चीफ सेक्रेटरी पंजाब से होने वाली मीटिंग में सहमति नहीं बनती तो PRTC बसों के चक्का जाम के एक्शन पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। यदि ऐसा होता है तो पंजाब में माझा-दोआबा के बाद मालवा में भी बस यात्रियों के लिए भारी परेशानी खड़ी होगी। PRTC की अधिक बस सर्विस मालवा बेल्ट में है।

पंजाब में फिलहाल पठानकोट, तरनतारन, अमृतसर, जालंधर, होशियारपुर, नवांशहर, रोपड़, नंगल, चंडीगढ़, लुधियाना, जगराओं, मोगा, मुक्तसर और फरोजपुर में बस यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को दोगुने दाम पर सफर तय करना पड़ रहा है। फ्री सफर करने वाली महिला यात्रियों के लिए भी काफी परेशानी बनी हुई है।

आउटसोर्सिंग का विरोध; अनट्रेंड कर्मचारियों को रखा
प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने पंजाब सरकार से सर्विस रुल बनाने और सालों से काम कर रहे कच्चे कर्मियों को पक्का करने की मांग की है। अनट्रेंड कर्मचारियों को आउटसोर्स पर रखने का विरोध भी किया जा रहा है। साथ ही राज्य सरकार उन्हें पक्का भी नहीं करने वाली। ड्राइवरों के अनट्रेंड होने से हजारों लोगों की जान खतरे में पड़ी रहेगी। साथ ही नौकरी पक्की नहीं होने से ड्राइवरों के भविष्य पर भी संकट बना रहेगा।

​​आउटसोर्स पर रखे 28 ड्राइवरों का नहीं लिया टेस्ट
पंजाब रोडवेज और पनबस के रोष व्याप्त कर्मचारियों ने कहा कि राज्य सरकार आउटसोर्स पर भर्ती किए नए 28 ड्राइवरों को बसों पर लाना चाहती है, लेकिन उनका ड्राइविंग टेस्ट तक नहीं लिया गया। यहां तक कि चंडीगढ़ स्थित ट्रेनिंग स्कूल में उनका प्रशिक्षण भी नहीं हुआ है। इससे बस यात्रियों की जान पर खतरा मंडरा रहा है।

यूनियन ने रिश्वत के दिए सबूत
PUNBUS और पंजाब रोडवेज के कर्मचारियों ने आउटसोर्स के जरिए की भर्ती में रिश्वत लिए जाने के आरोप लगाए हैं। कर्मचारियों ने बताया कि इस संबंध में अधिकारियों को सबूत भी दिए हैं, लेकिन सभी सबूत भी अनदेखे किए जा रहे हैं।

बादलों की बसों पर लगाया प्रतिबंध
CM भगवंत मान द्वारा बीते दिनों बादल परिवार की बसों समेत अन्य निजी बसों के चंडीगढ़ में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है। केवल पंजाब रोडवेज की बसें ही आवागमन कर रही हैं, लेकिन पंजाब रोडवेज और पनबस कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन के हड़ताल पर होने के कारण इन बसों के चक्के भी रुक गए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments