Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
Google search engine

 पंजाब-नशे की फैक्टरी में एसटीएफ की रेड, प्रतिबंधित 3.12 लाख कैप्सूल पकड़े, मालिक समेत 4 गिरफ्तार

पंजाब 2 जुलाई -फैक्टरी में प्रतिबंधित दवाइयां बिना किसी लाइसेंस के तैयार की जा रहीं थीं। फैक्टरी काफी समय से चल रही थी। सभी कैप्सूल के सात तरह के सैंपल लिए गए हैं, जिनकी जांच की जाएगी।

पंजाब के बरनाला पुलिस को नशे के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है। एसटीएफ पंजाब और बरनाला पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन चलाकर फैक्टरी पर रेड की। डीएसपी सतवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने रेड के दौरान प्रतिबंधित 3.12 लाख कैप्सूल पकड़े, जिनका इस्तेमाल नशे के लिए किया जाता है।

उन्होंने कहा कि एसटीएफ के पास अलजान फार्मास्युटिकल प्राइवेट लिमिटेड के मालिक के खिलाफ कई शिकायतें हैं और उसके खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं। बरनाला पुलिस टीम ने एसटीएफ टीम के साथ मिलकर ऑपरेशन चलाया और ड्रग ऑफिसर बरनाला को साथ लेकर फैक्टरी पर छापा मारा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments