Warning: opendir(/var/www/vhosts/indiabulletin.co.in/httpdocs/wp-content/mu-plugins): Failed to open directory: Permission denied in /var/www/vhosts/indiabulletin.co.in/httpdocs/wp-includes/load.php on line 981
पंजाब के इन जिलों में बारिश का अलर्ट: सितंबर में भी मानसून रहेगा एक्टिव, 3 को फिर बरसात - India Bulletin
Sunday, June 21, 2026
No menu items!
Google search engine

पंजाब के इन जिलों में बारिश का अलर्ट: सितंबर में भी मानसून रहेगा एक्टिव, 3 को फिर बरसात

पंजाब, 30 अगस्त | बारिश के बाद तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। बीती शाम राज्य का अधिकतम तापमान सामान्य से 5.9 डिग्री कम दर्ज किया गया है। वहीं अधिकतर शहरों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री से कम दर्ज किया गया। बठिंडा में सर्वाधिक तापमान 30.4 डिग्री रहा।

पूरे राज्य में अगस्त महीने में हुई बारिश के बाद मानसून के दो महीनों के आंकड़ों में हल्का सुधार दिखा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि सितंबर में भी अच्छी बारिश हो सकती है। पंजाब में बीते दिन अधिकतम शहरों में जमकर बारिश हुई। पंजाब के अमृतसर में 20 मिमी, एसबीएस नगर 23.6 मिमी, बरनाला 11 मिमी, लुधियाना में 5 मिमी, पटियाला में 4 मिमी, मोगा में 19 मिमी और संगरूर में 10 मिमी बारिश दर्ज की गई।

आज 8 जिलों में बारिश की संभावनाएं

पंजाब में आज बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। लेकिन 8 जिलों में बारिश की प्रबल संभावनाएं हैं। पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फरीदकोट, मुक्तसर और फाजिल्का में अच्छी बारिश हो सकती है।

पाकिस्तान में मौजूद पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। यही कारण है कि पाकिस्तान के साथ सटे इलाकों में बारिश देखने को मिल रही है।

धान के लिए अच्छी है बारिश

कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि धान के लिए ये बारिश अच्छी है। इससे धान की फसल पर पॉजिटिव प्रभाव देखने को मिलेगा। लेकिन फलों और सब्जियों के लिए ये बारिश अच्छी नहीं है। किसानों को इस समय हो रही बारिश से नुकसान झेलना पड़ सकता है।

पंजाब के प्रमुख शहरों का तापमान

अमृतसर- आज सुबह का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया, जो समान्य से 1.6 डिग्री कम है। आज हल्के बादल छाएंगे, बारिश का अनुमान है। तापमान 25 से 35 डिग्री के बीच रह सकता है।

जालंधर- आज सुबह का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया। आज हल्के बादल छाएंगे। तापमान 26 से 35 डिग्री के बीच रह सकता है।

लुधियाना- आज सुबह का न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो समान्य से 0.5 डिग्री कम है। आज हल्के बादल छाएंगे। तापमान 24 से 36 डिग्री के बीच रह सकता है।

पटियाला- आज सुबह का न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री दर्ज किया गया, जो समान्य से 0.1 डिग्री अधिक है। आज हल्के बादल छाएंगे। तापमान 24 से 36 डिग्री के बीच रह सकता है।

मोहाली- आज सुबह का न्यूनतम तापमान तकरीबन 27 डिग्री दर्ज किया गया। आज हल्के बादल छाएंगे। तापमान 27 से 36 डिग्री के बीच रह सकता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments