Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
Google search engine

लुधियाना में नाबालिगा से रेप : मौसी के पास रहती थी पीड़िता, पड़ौसन ने नशे में बेसुध करके ग्राहकों के आगे परोसा 

लुधियाना। एक नाबालिग बच्ची की साथ चार लोगों ने बारी-बारी रेप किया। आरोपियों ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म करके उसे बेसुध हालत में छोड़ दिया। बच्ची के साथ रेप उसकी पड़ौसन ने करवाया है। घटना थाना डाबा के इलाका न्यू आजाद नगर की है। नाबालिग की माता की मौत हो चुकी है। मां की मौत होने के बाद वह मोगा से लुधियाना अपनी मौसी के पास रहने लगी।

नशीला पदार्थ दे किया बेसुध

पड़ोस में रहते महिला रीटा ने नाबालिग को अपनी बातों में लेकर अपने घर बुला लिया। बच्ची को किसी चीज में उसने दोपहर करीब 2 बजे नशीला पदार्थ पिला दिया। इसके बाद नाबालिग बेसुध हो गई। नाबालिग के साथ एक दिन में 4 लोगों ने रेप किया। बच्ची को जब होश आया तो उसकी हालत बिगड़ी हुई थी। उसने अपनी मौसी को घटना की सारी जानकारी दी।

घटना के बाद तुरंत नाबालिग ने पुलिस को सूचित किया। थाना डाबा की पुलिस ने महिला आरोपी रीटा रानी और 4 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी महिला देह व्यापार का कारोबार करती है। आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पैसों के लालच में आकर नाबालिग को बेसुध करके हवस के भूखे ग्राहकों के आगे उसे परोस दिया। रेप करने वाले चारों आरोपियों की तालाश के लिए छापामारी की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments