Monday, August 24, 2026
No menu items!
Google search engine

पंजाब में अमृतपाल के भाई की रिमांड पर सुनवाई आज:जालंधर पुलिस करेगी पूछताछ, ड्रग मामले में गिरफ्तारी, क्रिमिनल रिवीजन अर्जी दाखिल

पंजाब, 19 जुलाई | श्री खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह के बड़े भाई हरप्रीत सिंह हैप्पी को ड्रग्स मामले में गिरफ्तार करने के बाद पुलिस को फिल्लौर कोर्ट से रिमांड नहीं मिला। इसको लेकर फिल्लौर पुलिस ने जालंधर सेशन कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी, जिसमें रिमांड की मांग की गई थी। जिस पर आज यानी शुक्रवार को सुनवाई होगी। हैप्पी को फिल्लौर पुलिस ने उसके साथी लवप्रीत के साथ 11 जुलाई की शाम फिल्लौर हाईवे से पकड़ा था। इनके पास से 4 ग्राम आइस बरामद हुई थी।

निचली अदालत से दोनों का रिमांड न मिलने के कारण पुलिस ने एडिशनल सेशन जज केके जैन की अदालत में क्रिमिनल रिवीजन अर्जी दाखिल की है। जिस पर आज सुनवाई होगी। वहीं, हैप्पी और लवप्रीत जिस व्यक्ति से ड्रग्स लेकर आए थे, उसे पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। इनमें आइस सप्लायर संदीप अरोड़ा और संदीप के फोटोग्राफर दोस्त मनीष मरवाहा का नाम शामिल है।

लुधियाना से 10 हजार की आइस लेकर आया था हैप्पी

मिली जानकारी के अनुसार हैप्पी और लवप्रीत अपने क्रेटा गाड़ी में सवार होकर लुधियाना के हैबोवाल के रहने वाले संदीप से 10 हजार रुपए की आइस ड्रग लेकर आए थे। पुलिस ने संदीप को भी पकड़ा लिया था। इस पर एसएसपी अंकुल गुप्ता ने कहा था कि रूटीन चेकिंग के दौरान पुलिस ने फिल्लौर हाईवे से दोनों को गिरफ्तार किया था। दोनों काले शीशे वाली सफेद क्रेटा कार में बैठकर ड्रग्स लेने की तैयारी कर रहे थे। आरोपियों के पास लाइटर और पन्नी थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments