Monday, August 24, 2026
No menu items!
Google search engine

महानगर में रिटायर JE ने किया सुसाइड:मालगाड़ी के आगे लेटा, पैसों के लेनदेन का मामला, कांग्रेस नेता सहित 7 पर आरोप

जालंधर में मालगाड़ी के आगे लेटकर एक रिटायर जेई जोगिंदर पाल ने कुछ फाइनेंसरों से तंग आकर आत्महत्या कर ली। इसे लेकर थाना जीआरपी की पुलिस ने सोमवार को आरोपी पाए गए कांग्रेस के नेता नीलकंठ जज, मनजिंदर सिक्का, आशु, सतपाल, मनीष शर्मा, रमन कुमार और सोहन लाल के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी बाकी है।

रेलवे यॉर्ड शंटिंग के लिए नकली मालगाड़ी की चपेट में आया

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना सोमवार को सुबह करीब आठ बजे की है। जालंधर रेलवे स्टेशन पर यॉर्ड से शंटिंग के लिए एक एक मालगाड़ी निकली थी। उसी के आगे लेट कर रिटायर्ड जेई ने सुसाइड कर लिया। हालांकि मालगाड़ी तेज नहीं थी, मगर फिर भी जोगिंदर के पेट पर गाड़ी का पहिया चढ़ गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही थाना जीआरपी की पुलिस जांच के लिए मौके पर पहुंच गई थी। क्राइम सीन से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला था, जिसके आधार पर पुलिस ने देर शाम आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने कार्रवाई के लिए जोगिंदर के बेटे के बयान दर्ज किए थे। परिवार का आरोप है कि उधारी के पैसों को लेकर आरोपी व्यक्ति पिता को तंग कर रहे थे।

कमल विहार के रहने वाले जोगिंदर के बेटे अमित चौधरी के बयानों पर पुलिस ने कांग्रेस नेता नीलकंठ जज सहित मनजिंदर सिक्का, आशु, सतपाल, मनीष शर्मा, रमन कुमार, सोहन लाल के खिलाफ केस दर्ज किया है। अमित चौधरी ने पुलिस से कहा कि, पिता ने पैसे लौटा दिए थे, मगर उक्त लोग पिता पर और पैसे देने का दबाव बना रहे थे। इसी से तंग आकर जोगिंदर ने आत्महत्या की।

SHO बोले- आरोपी बैंक में चेक लगाने की दे रहे थे धमकियां

थाना GRP के SHO फलविंदर सिंह के कहा कि, पारिवारिक सदस्यों के बयानों पर कार्रवाई की गई है। परिवार का आरोप है कि पैसे वापस देने के बाद भी उक्त लोग जोगिंदर का चेक वापस नहीं कर रहे थे और चेक को बैंक में लगाने की धमकियां दे रहे थे। इसी के चलते वह काफी परेशान रह रहा था। जोगिंदर पाल मार्च में जेई के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। जोगिंदर पाल की आत्महत्या के बारे में पता चलने पर थाना जीआरपी में कई कांग्रेस नेता पहुंचे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments