Warning: opendir(/var/www/vhosts/indiabulletin.co.in/httpdocs/wp-content/mu-plugins): Failed to open directory: Permission denied in /var/www/vhosts/indiabulletin.co.in/httpdocs/wp-includes/load.php on line 981
फगवाड़ा में लुटेरों का कहर, होशियारपुर रोड पर दुकान में चोरी की बड़ी वारदात - India Bulletin
Thursday, June 18, 2026
No menu items!
Google search engine

फगवाड़ा में लुटेरों का कहर, होशियारपुर रोड पर दुकान में चोरी की बड़ी वारदात

फगवाड़ा,  जुलाई, फगवाड़ा में लुटेरों का कहर बदस्तूर जारी है। जानकारी अनुसार अब लुटेरों ने होशियारपुर रोड पर स्थित वधवा मोबाइल शॉप में सेंधमारी कर वहां से हजारों रुपए कैश, पुराने एवं नए मोबाइल फोन सहित दुकान में लगे डीवीआर को चोरी कर लिया है। इस दौरान चोर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी तोड़फोड़ करके गए बताए जा रहे हैं। दुकान के मालिक अमन कुमार ने बताया कि उसकी दुकान में हुई चोरी की सूचना उसे इलाके में चौकसी करने हेतु रखे गए चौंकीदार ने तड़के करीब चार बजे फोन पर दी और बताया कि उसकी दुकान का शटर टूटा हुआ है। जब वह दुकान के अंदर गए तो देखा कि उनकी दुकान से चोर हजारों रुपए कैश, सीसीटीवी कैमरों की तोड़फोड़ कर डीवीआर को चोरी करके ले गए हैं। इसके साथ ही चोरों ने उसकी दुकान में रखे पुराने एवं नए मोबाइल फोन भी चोरी किए हैं। अमन कुमार ने बताया कि चोरी संबंधी फगवाड़ा पुलिस को सूचना दे दी गई है। लेकिन चोर कौन थे और चोरी की वारदात करने के बाद कहां गए हैं इसे लेकर खबर लेकर जाने तक सिटी पुलिस के हाथ कुछ भी विशेष नहीं लगा है? पुलिस जांच का दौर जारी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments