Saturday, June 6, 2026
No menu items!
Google search engine

शर्मसारः चार साल तक बेटी का दुष्कर्म करता रहा बाप, हैवान के बारे में जानकर भी घर वाले रहे खामोश

 मध्यप्रदेश, 10 अक्टूबर | छतरपुर जिले में पुलिस 40 वर्षीय एक ऐसे व्यक्ति की तलाश में जुटी है, जिसने चार साल से अधिक समय तक अपनी ही बेटी से कथित तौर पर दुष्कर्म किया। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने मीडिया को बताया कि हमने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए तलाश शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि आरोपी की पत्नी और 21 वर्षीय बेटी ने बृहस्पतिवार सुबह लवकुश नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद से वह फरार है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो की धाराएं इसलिए जोड़ी गई हैं क्योंकि अपराध के वक्त लड़की की उम्र 18 वर्ष से कम थी। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।

सब कुछ जानकर भी घर वाले खामोश
पीड़िता के मुताबिक, डरा-धमकाकर उसका बाप उसके साथ संबंध बनाता था। बाप ने लगातार चार साल तक उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बारे में जब उसने परिजनों को बताया तो किसी ने भी उसकी कोई मदद नहीं की। आखिरकार पीड़ित लड़की ने हिम्मत दिखाई और चार साल बाद लवकुशनगर थाने पहुंची। थाने में उसने अपने बाप के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments