Monday, August 10, 2026
No menu items!
Google search engine

तुनिषा शर्मा केस में गिरफ्तारी पर शीजान खान का पहला रिएक्शन, कहा – मैं बेकसूर हूँ! मुझे न्याय…

टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा के सुसाइड केस में आरोपी शिजान खान की ओर से सोमवार कोर्ट में जमानत की पहली अर्जी दाखिल की जाएगी। शिजान के वकील शैलेंद्र मिश्रा ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शीजान खान निर्दोष हैं और उन्हें पूरा विश्वास है कि उन्हें न्याया मिलेगा।

कुछ दिन पहले ही टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने शूटिंग सेट पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। इस मामले में तुनिशा के दोस्त और को -एक्टर शीजान खान को गिरफ्तार किया गया था। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में तुनिषा की मां ने शिजान पर गंभीर आरोप लगाए। तुनिषा की मां ने कहा कि तुनिषा की आत्महत्या के लिए शीजान जिम्मेदार है। इसलिए शिजान को पुलिस ने मामले की गहन जांच के लिए मुख्य आरोपी के तौर पर गिरफ्तार किया है। शनिवार को उसे वसई कोर्ट में पेश किया गया था। जिसके बाद उसे कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस मामले में हर रोज नये अपडेट सामने आ रहे हैं। अब इस मामले में शीजान का पहला रिएक्शन सामने आया है।

शीजान खान को न्यायपालिका पर भरोसा
तुनिषा शर्मा मौत मामले के मुख्य आरोपी शीजान खान के वकील शैलेंद्र मिश्रा ने शनिवार को कहा कि शीजान निर्दोष है और उसे न्यायपालिका पर भरोसा है। शिजान खान ने वसई कोर्ट में पेशी से पहले अपने परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। इसके बाद मीडिया से बात करते हुए उनके वकील ने बताया कि शीजान ने इस दौरान कहा, “‘मुझे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। मैं निर्दोष हूँ “सत्यमेव जयते..!”

घर का खाना मंगवाने के लिए किया आवेदन
शीजान के वकील ने यह भी बताया कि वो सोमवार यानी की आज इस मामले में अपनी पहली जमानत अर्जी दाखिल करेंगे। उन्होंने कहा कि हमने मामले में संबंधित कुछ प्रमाणित दस्तावेजों के लिए आवेदन किया है। 28 साल के एक्टर शीजान खान को हाल में अदालत में पेश किया गया था, तब शीजान के वकील शैलेंद्र मिश्रा ने अपने मुवक्किल की ओर से चार आवेदन जमा कर जेल परिसर में घर का बना खाना मंगवाने की अनुमति मांगी थी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments