Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
Google search engine

SYL मुद्दा : निष्कर्ष पर नहीं बढ़ पाए हरियाणा और पंजाब के सीएम

नई दिल्ली। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सतलुज-यमुना लिंक नहर पर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के साथ श्रम शक्ति भवन में बैठक की। बैठक में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज SYL पर बात की थी। उन्होने कहा कि हम अपना सतलुज बचाना चाहते हैं।

हमारे पास पानी नहीं है। सतलुत नदी नहीं नाला बन गई है। इसे SYL नहीं YSL बना देना चाहिए और यमुना से सतलुज को पानी देना चाहिए। हम चाहते हैं हरियाणा को पानी मिले लेकिन वे गंगा या यमुना से ले लें । वहीं हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने कहा कि SYL मुद्दे में हम अभी तक निष्कर्ष पर नहीं बढ़ पाए हैं। पंजाब के मु्ख्यमंत्री का कहना है कि उनके पास पानी नहीं है, पहले पानी का बंटवारा हो। पानी के बंटवारे का काम ट्रिब्यूनल का है, उसके फैसले के अनुसार बांट लेंगे। पहला विषय है कि SYL बननी चाहिए

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments