Saturday, June 6, 2026
No menu items!
Google search engine

शराब पीकर पहुंचा दुल्हा, लड़की की मां ने वापिस लौटाई बारात

नेशनल डेस्क, 14 जनवरी | बेंगलुरु से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचा है, जहां एक मां ने अपनी बेटी की शादी के बीच में ही बारात को वापस लौटा दिया। इस घटना की वजह जानकर हर कोई मां के फैसले की तारीफ कर रहा है।

शादी के दिन दूल्हे ने अपने दोस्तों के साथ जमकर शराब पी। नशे में धुत दूल्हा और उसके दोस्त लड़की वालों के साथ गलत व्यवहार करने लगे। उनकी बदतमीजी से माहौल बिगड़ गया और लड़की के परिवार वालों को अपमानित महसूस हुआ। यह सब देखकर दुल्हन की मां ने तुरंत बारात को वापस भेजने का बड़ा फैसला लिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments