Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
Google search engine

भगवान बलभद्र की मूर्ति गुंडीचा मंदिर में सेवादारों पर गिरी:तालध्वज रथ से उतारते समय हादसा, 9 घायल; मूर्ति सुरक्षित

पुरी 10 जुलाई,  गुंडीचा मंदिर में मंगलवार रात 9 बजे एक हादसा हो गया, जिसमें भगवान बलभद्र की मूर्ति सेवादारों पर गिर गई। इसमें 9 सेवादार घायल हो गए।

दरअसल 8 जुलाई को रथयात्रा के आयोजन के बाद, गुंडीचा मंदिर में पहांडी विधि चल रही थी। सेवादार रथों पर से भगवान की मूर्तियां उतारकर मंदिर के अंदर ले जा रहे थे।

बलभद्र जी को उतारते समय सेवादार रथ के ढलान पर फिसल गए और मूर्ति उन पर गिर गई। इसमें 9 सेवादार घायल हो गए। 5 का इलाज अस्पताल में चल रहा है। मूर्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ है।

2 सेवादारों को इलाज के बाद छुट्‌टी मिली
एक घायल सेवक ने कहा कि मूर्ति से बंधी रस्सी जैसी सामग्री में कुछ समस्या के कारण यह दुर्घटना हुई। अस्पताल में भर्ती कराए गए दो लोगों को बाद में छुट्टी दे दी गई और वे अनुष्ठान में शामिल हो गए। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने घटना पर चिंता जताई और घायल सेवकों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

उन्होंने कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन को तत्काल पुरी जाकर उचित कदम उठाने का निर्देश दिया। उपमुख्यमंत्री प्रावती परिदा भी पुरी गईं। उन्होंने कहा कि हम आगे की कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री को रिपोर्ट करेंगे।

रथ खींचने के दौरान हुई थी एक की मौत
पुरी में 7 जुलाई को रथयात्रा के दौरान भगवान बलभद्र के तालध्वज रथ को खींचने के दौरान दम घुटने से एक श्रद्धालु की मौत हो गई थी। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा 130 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। इनमें कुछ पुलिसकर्मी भी थे।

पिछले साल 20 जून को पुरी में भगवान बलभद्र के तालध्वज रथ को खींचने के दौरान ही करीब 14 लोग घायल हुए थे। अधिकारियों ने बताया कि एक महिला श्रद्धालु भीड़ में चलते समय गिर गई, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments