Home चंडीगढ़ फिर महंगा हुआ सोना, चांदी 82 हजार के करीब, जानें लेटेस्ट रेट

फिर महंगा हुआ सोना, चांदी 82 हजार के करीब, जानें लेटेस्ट रेट

0
फिर महंगा हुआ सोना, चांदी 82 हजार के करीब, जानें लेटेस्ट रेट

नई दिल्ली, 16 अगस्त | शुक्रवार (16 अगस्त) को सोने-चांदी की उछाल देखने को मिल रहा है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का वायदा भाव (Gold Price) 0.29 फीसदी चढ़कर 70,339 रुपए प्रति 10 ग्राम और वहीं चांदी 82,000 के करीब कारोबार कर रही है यानि चांदी की कीमत (Silver Price) 2.25 फीसदी की बढ़त के साथ 81,866 रुपए प्रति किलोग्राम पर है। बता दें कि गुरुवार (15 अगस्त) को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय बाजार बंद रहे। इससे पहले 14 अगस्त को MCX पर सोना 0.77 फीसदी गिरकर 70,152 रुपए और चांदी 1.17 फीसदी टूटी थी, ये 80,100 रुपए पर बंद हुई थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेज शुरुआत के बाद लुढ़के सोने चांदी के भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी की शुरुआत तेजी के साथ हुई। हालांकि बाद में इनके भाव सुस्त पड़ गए। Comex पर सोना 2,494.39 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,492.40 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 2.20 डॉलर की गिरावट के साथ 2,490.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 28.42 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 28.41 डॉलर था। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह 0.19 डॉलर की गिरावट के साथ 28.23 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।