Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
Google search engine

ओडिशा में 15 दिन में तीसरे रशियन की मौत : पारादीप पोर्ट के कार्गो शिप में मिली लाश, पुलिस बोली- मौत हार्ट अटैक से हुई

10 दिन पहले ओडिशा के रायगढ़ होटल में व्लादिमीर पुतिन-आलोचक पावेल एंटोव और उनके दोस्त व्लादिमीर ब्यदानोव की रहस्यमयी मौत के बाद एक और रशियन की मौत हो गई। यह व्यक्ति मंगलवार को जगतसिंहपुर के पारादीप बंदरगाह पर एक मालवाहक जहाज पर मिला।

ओडिशा पुलिस ने मृतक की शिनाख्त 51 साल के सर्गेइ मिलियाकोव के तौर पर की है। पुलिस का कहना है कि उसकी मौत हार्ट अटैक से हुई है।

कार्गो का क्रू मेम्बर था सर्गेइ
रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने जांच के बाद कहा कि मृतक कार्गो शिप के क्रू मेम्बर में से एक था। उसकी मौत का कारण पोस्टमॉर्टम के बाद ही पता चलेगा। जगतसिंहपुर के SP अखिलेश्वर सिंह ने बताया कि सर्गेइ अचानक जहाज पर गिर गया था। हो सकता है कि दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हुई हो।

सर्गेइ कार्गो शिप जहाज एमबी अलदना का चीफ इंजीनियर था। यह जहाज पारादीप के रास्ते बांग्लादेश के चटगांव बंदरगाह से मुंबई जा रहा था। सुबह करीब 4.30 बजे सर्गेइ जहाज के चेंबर में मृत मिले।

दो दिन में हुई थी 2 रूसी टूरिस्ट्स की मौत
4 रूसी पर्यटकों का ग्रुप ओडिशा के रायगढ़ में घूमने पहुंचा था। ये सभी 21 दिसंबर को रायगढ़ के साई इंटरनेशनल होटल में रुके। 22 दिसंबर को ग्रुप के एक सदस्य व्लादिमिर की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि उसने जरूरत से ज्यादा वाइन पी हुई थी। इसी ग्रुप का मेम्बर पॉवेल एंथम, व्लादिमिर के अंतिम संस्कार के बाद होटल पहुंचा और तीसरी मंजिल से कूद गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments