Warning: opendir(/var/www/vhosts/indiabulletin.co.in/httpdocs/wp-content/mu-plugins): Failed to open directory: Permission denied in /var/www/vhosts/indiabulletin.co.in/httpdocs/wp-includes/load.php on line 981
चंदा न देने पर लुधियाना में व्यापारी को धमकी :आरोपी ने किया हमले का प्रयास, लोगों ने पकड़कर पीटा, पुलिस को सौंपा - India Bulletin
Monday, June 22, 2026
No menu items!
Google search engine

चंदा न देने पर लुधियाना में व्यापारी को धमकी :आरोपी ने किया हमले का प्रयास, लोगों ने पकड़कर पीटा, पुलिस को सौंपा

लुधियाना, 16 जुलाई | मणिमहेश समेत अन्य धार्मिक तीर्थ स्थलों पर लंगर लगाने के नाम पर व्यापारियों से अवैध तौर पर चंदा इकट्ठा कर रहे लोगों को व्यापारियों ने काबू कर लिया। जिनमें दो व्यक्ति फरार हो गए। एक को काबू कर पहले व्यापारियों ने उसकी खूब धुनाई की, और बाद में पुलिस को सौंप दिया। व्यापारियों ने कहा कि ये लोग चंदा इकट्ठा कर धमकी देते थे। मना करने पर दातर निकाल कर व्यापारी पर हमला करने लगे तो लोग इकट्ठा हो गए।

बाबा गज्जा जैन कालोनी का है मामला

मामला लुधियाना को मोती नगर थाने के अधीन आती बाबा गज्जा जैन कालोनी का है। जहां सोमवार शाम को 3 लोग बाइक पर सवार होकर कालोनी पहुंचे। वहां मौजूद सभी कारोबारियों से धार्मिक स्थलों पर लंगर लगाने के नाम पर चंदा इकट्ठा करने लगे। कारोबारी मनदीप सिंह ने बताया कि उनका रियल एस्टेट का ऑफिस है। सोमवार शाम को 3 लोग उनके ऑफिस में पहुंचे जो मणिमहेश में लंगर लगाने के नाम पर 11-11 हजार की पर्ची काटने लगे। जब उन्होंने मना किया तो उनमें से एक व्यकित ने दातर निकाली और कहा कि अगर पैसे नहीं दोगे तो वह मार देंगे।

जबरन वसूलते हैं पैसे

कारोबारी अनिल कुमार ने कहा कि ये लोग जबरन व्यापारियों से पैसे वसूल करते हैं। जो विभिन्न धार्मिक स्थलों में लंगर लगाने के नाम पर पर्चियां काटते हैं। उनके एरिया में सारे कारोबारी व फैक्ट्री मालिकों से जबरदस्ती पैसे वसूल करते हैं। उन्होंने कहा कि आज जब एक व्यापारी को ये लोग दातर निकालकर मारने लगे तो शोर पड़ने पर सारे कारोबारी इकट्ठे हुए। तभी दो भाग गए। जबकि एक को व्यापारियों ने पकड़ लिया।

4 दिन पहले भी ले गए थे हजारों रूपए

कारोबारियों ने कहा कि यहीं लोग 4 दिन पहले भी पहुंचे थे और कई कारोबारियों से पर्ची काट उनसे हजारों रूपए इकट्ठा करके ले गए थे। मना करने पर ये लोग मारने की धमकी देते हैं। जिससे व्यापारियों में डर व सहम का माहौल बना हुआ है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments