Sunday, August 23, 2026
No menu items!
Google search engine

आज इस शुभ मुहूर्त में बहनें अपने भाईयों को बांध सकती हैं राखी, जानें सही समय

जालंधर, 19 अगस्त | देशभर में आज रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, राखी का त्योहार हर साल श्रावण पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है। आज इस मौके पर बहनें अपने भाई को राखी बांधती हैं। बदले में भाई बहनों को उपहार और रक्षा का वचन देते हैं। इस साल रक्षाबंधन पर 6 शुभ संयोग बने हैं, जिसकी वजह से यह अत्यंत शुभ माना जा रहा है। हालांकि इस बार सुबह में सूर्योदय के साथ ही भद्रा लग गई है, इसकी वजह से रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त सुबह में न होकर दोपहर में है। आज दोपहर से रात तक राखी बांधी जा सकेगी। रक्षाबंधन के मुहूर्त, मंत्र, शुभ योग और राखी बांधने की विधि के बारे में।

रक्षाबंधन पर भद्रा कब से कब तक?
रक्षाबंधन के दिन भद्रा का साया सुबह से ही है। भद्रा का प्रारंभ सुबह 05:53 से है और इसका समापन दोपहर 01:32 पर होगा। इस तरह से भद्रा का साया 7 घंटे 39 मिनट तक रहेगा। भद्रा के बाद ही राखी बांधनी चाहिए। रक्षाबंधन पर राहुकाल सुबह 07:31 से 09:08 तक है।

रक्षाबंधन मुहूर्त 2024
आज रक्षाबंधन पर राखी बांधने के लिए 7 घंटे से अधिक समय तक का शुभ मुहूर्त है। राखी बांधने का शुभ समय 1 बजकर 32 मिनट से रात 9 बजकर 08 मिनट तक है.

राखी बांधने का मंत्र
येन बद्धो बलि राजा, दानवेन्द्रो महाबल:,
तेन त्वाम् प्रतिबद्धनामि, रक्षे माचल माचल:

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments