Warning: opendir(/var/www/vhosts/indiabulletin.co.in/httpdocs/wp-content/mu-plugins): Failed to open directory: Permission denied in /var/www/vhosts/indiabulletin.co.in/httpdocs/wp-includes/load.php on line 981
महानगर में दर्दनाक हादसा, 12वीं की छात्रा की स्कूल बस के नीचे आने से मौत - India Bulletin
Thursday, June 18, 2026
No menu items!
Google search engine

महानगर में दर्दनाक हादसा, 12वीं की छात्रा की स्कूल बस के नीचे आने से मौत

जालंधर, 31 अक्तूबर। नूरमहल के बडाला गांव में स्कूल बस की चपेट में आने से 12वीं कक्षा के एक छात्र की मौत हो गई। मृतक की पहचान कोमलप्रीत निवासी गांव बडाला के रूप में हुई है। हादसे के बाद बस चालक बस छोड़कर भाग निकला।

कोमलप्रीत सरहाली गांव के साहिब अजीत सिंह पब्लिक स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ती थी। नूरमहल थाने की पुलिस ने फरार ड्राइवर जसकरण थापर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दिए बयानों में कोमल के पिता जसविंदर सिंह ने बताया कि सोमवार शाम कोमल स्कूल से बस से लौटी थी।

जब वह बस से उतर कर घर जाने लगी तो उसी बस के नीचे आ गयी, जिससे छात्रा की मौके पर ही मौत हो गयी। नूरमहल थाना प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने के बाद वह मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है। चालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments