Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
Google search engine

US : 5 बच्चों सहित परिवार के 7 सदस्यों की हत्या कर शख्स ने खुद को मारी गोली, राष्ट्रपति बाइडेन ने घटना पर जताया दुख

US News: अमेरिका के उटाह (Utah) में एक 42 वर्षीय व्यक्ति ने इस सप्ताह अपने घर के अंदर अपनी पत्नी, अपने पांच बच्चों और अपनी सास को गोली मार कर हत्या कर दी और उसके बाद खुद को भी गोली मार ली. न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, अधिकारियों ने कहा कि सबूतों से पता चला है कि माइकल हाईट ने इनोक शहर (Enoch City) में स्थित घर के अंदर परिवार के सात अन्य सदस्यों की हत्या कर दी और फिर खुद को मार डाला.

अधिकारियों के अनुसार, हाईट की पत्नी, तौशा हाईट (40) के किसी व्यक्ति के साथ पहले से तय मुलाकात के लिए नहीं पहुंचने पर उस शख्स ने पुलिस से संपर्क किया जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को सभी आठ शवों की खोज की.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments