Sunday, August 23, 2026
No menu items!
Google search engine

बारिश से जलभराव, गाड़ियां बंद पड़ीं:चंडीगढ़ में स्कूल बस धंसी; हिमाचल में बादल फटा, मंदिर ढहा, 3 बच्चियों की मौत

चंडीगढ़, 12 अगस्त | हरियाणा पंजाब हिमाचल प्रदेश में आज तेज बारिश हो रही है। पंजाब के होशियारपुर में रविवार सुबह नदी क्रॉस कर रही हिमाचल के परिवार की इनोवा कार पानी के तेज बहाव में बह गई। कार में 11 लोग सवार थे। 9 लोगों की लाश बरामद हो गई है। 11 साल के बच्चे का रेस्क्यू किया गया है।

वहीं, गुरुग्राम में हरियाणा सीएम नायब सैनी के लिए ट्रैफिक रोकने पर लोग भड़क उठे। उन्होंने तेज बारिश के बीच बैरिकेडिंग से गाड़ियां रोके जाने पर तेज हॉर्न बजाने शुरू कर दिए। यहां गुरुग्राम में भारी बारिश हुई, जिससे जलभराव होने पर सड़कों पर गाड़ियां बंद पड़ गईं।

हिसार में बारिश से 2 मंजिला बिल्डिंग ढह गई। पिछले दिनों बारिश के बाद बिल्डिंग के सामने गड्‌ढा बना हुआ था। जिस वजह से इसे पहले खाली कराया जा चुका था। यमुनानगर व आसपास क्षेत्र में बारिश के कारण सोम नदी का पानी घरों में घुस गया है।

हिमाचल प्रदेश में सिरमौर के नाहन में मारकंडा नदी के किनारे बना मंदिर बह गया। किन्नौर जिले के खाब में बादल फटा, जिससे नदी का पानी सड़क पर आ गया और ट्रैफिक बंद हो गया। भारी बारिश के कारण मंडी-कुल्लू हाईवे 9 मील के पास पंडोह के नजदीक बंद हो गया है। वहीं, ऊना के बाथू-बाथरी में 3 बच्चियों की बाढ़ की चपेट में आने से मौत हो गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments