Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
Google search engine

जब किडनी फेलियर के कारण मरते-मरते बचे थे ‘भल्लालदेव’, मौत के मुंह से ऐसे निकले थे बाहर

‘मैं मौत को छूकर टक से वापस आ सकता हूं…’ सेक्रेड गेम्स के इस डायलॉग से आप बखूबी वाकिफ होंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ‘बाहुबली’ के भल्लालदेव पर यह लाइन कुछ हद तक सटीक बैठती है। भल्लालदेव बन देश ही नहीं विदेश में भी लोकप्रियता हासिल करने वाले राणा दग्गुबाती की जिंदगी में एक समय ऐसा आया था, जब वह उन्हें मौत का डर सताने लगा था। आज अभिनेता के 38वें जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनकी जिंदगी के ऐसे पहलु से रूबरू कराने जा रहे हैं, जिसे शायद ही आप जानते होंगे। दरअसल, हम बात कर रहे हैं अभिनेता के किडनी फेल होने के बाद जिंदगी में आए ठहराव की। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में….

राणा दग्गुबाती करीब तीन साल पहले किडनी फेलियर का सामना करना पड़ा था, जिसके बारे में जब लोगों को पता चला तो उन्होंने शुरुआत में इसे मानने से इनकार कर दिया था। वहीं, अभिनेता की कई सारी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं, जिसमें उनका वजन कम लग रहा था। राणा ने पहले तो अपने बिगड़े स्वास्थ्य के बारे में आई खबरों को खारिज कर दिया था, लेकिन बाद में उन्होंने ये बात मानी थी। इतना ही नहीं उन्होंने कहा था कि फिल्मों से उन्होंने अपनी परेशानियों पर काबू पाना सीखा और वो हीरो की तरह से इससे उभर पाए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments