Home क्राइम पत्नी से बढ़ी नजदीकियां तो पति ने शख्स को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने दम्पति को किया गिरफ्तार

पत्नी से बढ़ी नजदीकियां तो पति ने शख्स को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने दम्पति को किया गिरफ्तार

0
पत्नी से बढ़ी नजदीकियां तो पति ने शख्स को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने दम्पति को किया गिरफ्तार

सोनीपत, 3 जुलाई : हरियाणा में हत्याओं का सिलसिला बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला सोनीपत से सामने आया है, जहां जिले के सेक्टर-12 में  शख्स की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक शख्स की पहचान उसकी बाइक से हुई। मृतक शख्स सोनीपत के ज्ञान नगर का रहने वाला राकेश था। वहीं पुलिस ने भी महज कुछ ही घंटे में हत्या की वारदात को सुलझा दिया और जो खुलासा हुआ, वह हैरान कर देने वाला था। खुलासा हुआ है कि इस मामले में पति-पत्नी ने ही इस हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और कोर्ट में पेश का रिमांड पर लेगी।