Home latestnews सूंज, गायकवाड़, अभिषेक क्यों हुए टीम से बाहर, रवींद्र जडेजा का क्या है भविष्य? अजीत अगकर ने उठाया राज से पर्दा

सूंज, गायकवाड़, अभिषेक क्यों हुए टीम से बाहर, रवींद्र जडेजा का क्या है भविष्य? अजीत अगकर ने उठाया राज से पर्दा

0
सूंज, गायकवाड़, अभिषेक क्यों हुए टीम से बाहर, रवींद्र जडेजा का क्या है भविष्य? अजीत अगकर ने उठाया राज से पर्दा

नई दिल्ली, 22 जुलाई । श्रीलंका दौरे के लिए जब टीम इंडिया का सेलेक्शन हुआ तो कई खिलाड़ियों के चयन न होने पर हैरानी हुई थी। संजू सैमसन को वनडे टीम में से एक बार फिर नजरअंदाज किया गया। जिम्बाब्वे दौरे पर तूफानी शतक जमाने वाले अभिषेक शर्मा, ऋतुराज गायकवाड़ को दोनों टीमों में जगह नहीं मिली। श्रीलंका दौरे पर रवाना होने से पहले चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने सोमवार को बताया कि ये लोग क्यों टीम में जगह नहीं बना पाए। अगरकर ने साथ ही वनडे टीम में नहीं चुने गए रवींद्र जडेजा के भविष्य को लेकर भी अपनी बात रखी।

जडेजा ने टी20 वर्ल्ड कप-2024 जीतने के बाद इस फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है। लेकिन वह वनडे और टेस्ट खेलते रहेंगे। हालांकि, श्रीलंका दौरे के लिए उन्हें वनडे टीम में जगह नहीं मिली है। चीफ सेलेक्टर ने कहा है कि जडेजा के लिए रास्ते बंद नहीं हुए हैं।