Warning: opendir(/var/www/vhosts/indiabulletin.co.in/httpdocs/wp-content/mu-plugins): Failed to open directory: Permission denied in /var/www/vhosts/indiabulletin.co.in/httpdocs/wp-includes/load.php on line 981
लुधियाना में फंदे पर लटकती मिली महिला:मायका पक्ष का आरोप- बेटी को मारकर लटकाया, घटना के बाद से ससुराल वाले फरार - India Bulletin
Sunday, June 21, 2026
No menu items!
Google search engine

लुधियाना में फंदे पर लटकती मिली महिला:मायका पक्ष का आरोप- बेटी को मारकर लटकाया, घटना के बाद से ससुराल वाले फरार

पंजाब के लुधियाना में एक महिला का शव फंदे पर लटकता मिला। मृतका के परिवार वालों ने आरोप लगाया कि उसे मारकर लटकाया गया है। ससुराल पक्ष के लोग उससे मारपीट करते थे। घटना के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग फरार हैं।

मृतक महिला की पहचान रूपिंदर कोर के रूप में हुई है। मृतका के पिता मक्खन सिंह ने बताया कि ससुराल वाले उसकी बेटी को परेशान करते आ रहे हैं। रूपिंदर के एक बेटा और एक बेटी है।

पड़ोसियों ने फंदे पर लटकी देखी
मक्खन सिंह ने बताया कि पहले भी कई बार झगड़ा थाने तक पहुंचा है। हर बार समझौता हो जाता था। ससुराल वाले रूपिंदर को घर में रखने को तैयार नहीं थे। पड़ोसियों ने रूपिंदर को फंदे पर लटके देखा। जिसके बाद उन्होंने शोर मचाया तो ससुराल वाले मौके से फरार हो गए। जिसके बाद सूचना पाकर वे भी मौके पर पहुंच गए।

पुलिस को दी सूचना
जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पेर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भिजवा दिया। पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है, फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments