Warning: opendir(/var/www/vhosts/indiabulletin.co.in/httpdocs/wp-content/mu-plugins): Failed to open directory: Permission denied in /var/www/vhosts/indiabulletin.co.in/httpdocs/wp-includes/load.php on line 981
चंडीगढ़ में 4 अगस्त को अमित शाह तीन कानून के लिए बने सेंटर का करेंगे उद्घाटन, प्रशासन ने शुरू की तैयारी - India Bulletin
Thursday, June 18, 2026
No menu items!
Google search engine

चंडीगढ़ में 4 अगस्त को अमित शाह तीन कानून के लिए बने सेंटर का करेंगे उद्घाटन, प्रशासन ने शुरू की तैयारी

चंडीगढ़ में अगले महीने 4 अगस्त को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आ रहे हैं। वह केंद्र सरकार की तरफ से पास किए गए तीन कानूनों के लागू होने के बाद पहली बार यहां पहुंचेंगे। वह इन कानून के लिए चंडीगढ़ पुलिस की तरफ से बनाए गए केंद्र का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा उनके कई अन्य कार्यक्रम भी प्रशासन तय कर रहा है। इसके लिए प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी हैं। प्रशासन की तरफ से उनके कार्यक्रम के लिए जगह निर्धारित की जा रही है। वहीं से वह कई प्रोजेक्टों का उद्घाटन करेंगे।

जुलाई से लागू हुए हैं कानून

चंडीगढ़ सहित पूरे देश में 1 जुलाई से केंद्र सरकार द्वारा पास किए गए तीनों कानून लागू किए गए हैं। इसमें भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023, भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 को केंद्र सरकार की तरफ से पास किया गया था। अब आपराधिक मामलों में इन्हीं कानूनों के तहत मुकदमे दर्ज हो रहे हैं। चंडीगढ़ पुलिस ने 24 घंटे इन कानून के तहत दर्ज होने वाले मुकदमों पर निगरानी रखने के लिए एक केंद्र बनाया गया है। केंद्रीय गृहमंत्री इसका उद्घाटन करेंगे।

4 महीने पहले हुआ था ऐप लॉन्च

भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य संहिता को लागू करने के लिए चंडीगढ़ पुलिस एक ऐप लॉन्च किया था। इस ऐप में तीन नए कानूनों से जुड़ी सारी जानकारी उपलब्ध है।इसको कोई भी व्यक्ति प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकता है। चंडीगढ़ पुलिस का प्रयास है कि लोगों को पूरी जानकारी मिल सके। इस ऐप में लोग नए और पुराने दोनों कानूनों के प्रावधान और उनके बीच के अंतर को जान सकते है।

550 फ्रंट लाइन अधिकारियों को प्रशिक्षण

​​​​​​​​​​​​​​तीन नए कानूनों के लागू होने के बाद कई बदलाव होंगे। किसी भी वारदात के पीड़ित और महिलाओं के अधिकारों में भी बदलाव किया गया है।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 22 दिसंबर 2023 को चंडीगढ़ का दौरा किया था।उन्होंने चंडीगढ़ पुलिस के आला अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि नए कानूनों को जल्द से जल्द लागू करने की तैयारी की जाए। इसको लेकर चंडीगढ़ पुलिस ने 550 फ्रंट लाइन अधिकारियों को तीन नए कानूनों का प्रशिक्षण भी दे दिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments