Warning: opendir(/var/www/vhosts/indiabulletin.co.in/httpdocs/wp-content/mu-plugins): Failed to open directory: Permission denied in /var/www/vhosts/indiabulletin.co.in/httpdocs/wp-includes/load.php on line 981
लुधियाना में पीआरटीसी चालकों ने लगाया जाम:बस और कार में हुई भिड़ंत, जमकर हुई बहसबाजी, वाहनों की लगी लंबी लाइन - India Bulletin
Thursday, June 18, 2026
No menu items!
Google search engine

लुधियाना में पीआरटीसी चालकों ने लगाया जाम:बस और कार में हुई भिड़ंत, जमकर हुई बहसबाजी, वाहनों की लगी लंबी लाइन

लुधियाना, 17 जुलाई | पीआरटीसी बस ने स्कार्पियो कार को टक्कर मार दी। घटना के बाद बस चालक व कार मालिक के बीच जमकर तकरार हुई। बाद में भड़के बस चालक ने कार सवार को कसूरवार ठहराते हुए बीच सड़क पर ही बस खडी कर दी। पीछे से बाकी पीआरटीसी की आ रही बसों ने भी अपने साथी का साथ देते बसों को सड़क पर खड़ी कर जाम लगा दिया। जिसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। जाम लगने से लोग घंटों ट्रैफिक में फंसे रहे। पुलिस ने पहुंचकर किसी तरह जाम को खुलवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

ताजपुर रोड पर हुआ हादसा

घटना लुधियाना के ताजपुर रोड पर हुई। स्कारर्पियो चालक लुधियाना निवासी सिमरन सिंह ने बताया कि वह कार में सवार होकर होकर टिब्बा रोड से गोशाला रोड की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह ताजपुर चौक के पास पहुंचा तो सामने से आ रही पीआरटीसी की एक बस ने उसकी कार को पीछे से टक्कर मार दी। सिमरन सिंह ने बताया कि उसने कार को मोड़ने के लिए बकायदा इंडीगेटर भी दे रखा था। इसके बावजूद बस चालक ने तेजी से उसकी कार को टक्कर मार दी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments