Warning: opendir(/var/www/vhosts/indiabulletin.co.in/httpdocs/wp-content/mu-plugins): Failed to open directory: Permission denied in /var/www/vhosts/indiabulletin.co.in/httpdocs/wp-includes/load.php on line 981
पति व दोस्त से सहेली का गैंगरेप कराने वाली महिला गिरफ्तार, 9 महीने से थी तलाश - India Bulletin
Saturday, June 20, 2026
No menu items!
Google search engine

पति व दोस्त से सहेली का गैंगरेप कराने वाली महिला गिरफ्तार, 9 महीने से थी तलाश

ग्वालियर । ग्वालियर पुलिस ने आखिरकार 9 महीने बाद उस शातिर महिला को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने पति व दोस्त से अपनी ही सहेली का गैंगरेप कराया था । बीते 9 महीने से महिला पुलिस को चकमा दे रही थी लेकिन इस बार जब वो अपने पिता के घर पर मिलने पहुंची तो पुलिस पहले से मुस्तैद थी और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी महिला के पति व उसके दोस्त को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी महिला नौकरी का झांसा देकर सहेली को अपने साथ लेकर गई थी और फिर पति के हवाले कर दिया था।

ये है पूरा मामला
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गौतम नगर इलाके की रहने वाली 20 साल की युवती अंतिमा (बदला हुआ नाम) को दिसंबर 2021 में उसकी सहेली मोनिका परिहार नौकरी का झांसा देकर अपने साथ दतिया ले गई थी। जहां से मोहिनी अंतिमा को लेकर झांसी पहुंची और वहां एक किराए के कमरे में रखा। इसी कमरे में मोनिका के पति राज ने डरा धमकाकर पहले तो उसके साथ शादी की और फिर कई बार रेप किया। इसके बाद राज उसे लेकर दिल्ली गया जहां अपने दोस्त गौरव उपाध्याय के साथ मिलकर उसके साथ गैंगरेप किया था। करीब दो महीने तक राज व उसके दोस्त की दरिंदगी का शिकार होने के बाद एक दिन मौका पाकर अंतिमा वहां से भाग निकली थी और सीधे ग्वालियर आकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

9 महीने बाद मोहनी गिरफ्तार
पीड़िता अंतिमा (बदला हुआ नाम) के द्वारा गैंगरेप की शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने राज व उसके दोस्त गौरव को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था लेकिन मोहिनी लगातार पुलिस को चकमा दे रही थी। 9 महीने से पुलिस मोहिनी की तलाश में थी और उसे इसी दौरान उसे पता चला कि वो अपने घर दतिया आई है। इसका पता चलते ही पुलिस उसे पकड़ने के लिए दतिया पहुंची लेकिन मोहिनी एक बार फिर भाग निकली। लेकिन इस बार पुलिस उसका पीछा कर रही थी और जैसे ही मोहिनी ग्वालियर के पिंटो पार्क इलाके में आकर छिपी तो पुलिस ने वहां से उसे दबोच लिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments