Sunday, August 23, 2026
No menu items!
Google search engine

कोटा में शिव बारात में करंट फैलने से 14 बच्चे झुलसे, एक गंभीर

कोटा, 8 मार्च | महाशिवरात्रि पर्व पर निकाली जा रही शिव बारात में करंट फैलने से 14 बच्चे झुलस गए हैं। इनमें से एक बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह घटना कुन्हाड़ी थाना इलाके के सगतपुरा स्थित काली बस्ती में हुई। जानकारी के अनुसार, शिव बारात में शामिल कई बच्चे धार्मिक झंडा लेकर चल रहे थे। इसी दौरान झंडा हाईटेंशन लाइन से टच हो गया, जिससे करंट फैल गया। बताया जा रहा है कि जहां से शिव बारात गुजर रही थी, वहां पानी भी फैला हुआ था, जिसके कारण करंट तेजी से फैला।

घटना की जानकारी मिलते ही मेडिकल टीम को अलर्ट कर दिया गया। सभी घायल बच्चों को कोटा के एमबीएस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। घायलों में से 9 से 16 साल की उम्र के बच्चे शामिल हैं। इस घटना के बाद परिजनों ने आयोजकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उनकी पिटाई कर दी।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा:

“यह एक दुखद घटना है। इस घटना की जांच करवाई जाएगी और बच्चों के इलाज के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। एक बच्चे की हालत गंभीर है। यदि रेफर की आवश्यकता पड़ी तो उसे रेफर भी किया जाएगा।”

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments