Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
Google search engine

ओडिशा में 2 रूसी टूरिस्ट्स की मौत : 1 कमरे में मिला मरा, दूसरा मौत की खबर सुनते ही तीसरी मंजिल से कूदा

ओडिशा | 4 रूसी पर्यटकों का ग्रुप ओडिशा के रायगढ़ में घूमने पहुंचा था। ये सभी 21 दिसंबर को रायगढ़ के साईं इंटरनेशनल होटल में रुके। 22 दिसंबर को ग्रुप के एक सदस्य व्लादिमिर की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि उसने जरूरत से ज्यादा वाइन पी हुई थी।

इसी ग्रुप का मेम्बर होटल पहुंचा और तीसरी मंजिल से कूद गया। इसकी खबर उसके इकलौते बेटे को दी गई। लेकिन उसने रूसी दूतावास को बताया कि वह रायगढ़ नहीं पहुंच सकेगा इसलिए उसके पिता का अंतिम संस्कार कर दिया जाए।

पुलिस का दावा है कि दोस्त की मौत से डिप्रशन में पॉवेल था। रायगढ़ एसपी विवेकानंद शर्मा के मुताबिक पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। विवेकानंद ने कहा कि पाॅवेल और व्लादिमिर बचपन के दोस्त थे। इसलिए वह व्लादिमिर की मौत को स्वीकार नहीं कर सका और डिप्रेशन में आ गया। इसलिए हो सकता है उसने आत्महत्या की हो।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments