Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
Google search engine

लुधियाना में STF की नशा तस्करों पर बड़ी कावाई, 7.5 करोड़ रुपए की हेरोइन के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

लुधियाना, 20 दिसंबर| पंजाब के लुधियाना में STF ने महिला समेत 3 आरोपियों को 7.5 करोड़ रुपए की हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है।

DSP अजय कुमार ने बताया कि तीनों आरोपी काफी लंबे समय से हेरोइन की तस्करी कर रहे है। आरोपियों ने एक कार नशा सप्लाई करने के लिए रखी हुई थी, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। बुधवार को तीनों आरोपी कार में ही सप्लाई देने के लिए आए थे।

सूचना मिलने पर STF ने दुगरी के निर्मल नगर से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान फिरोजपुर के गांधी नगर निवासी आशीष उर्फ आशु, सुखविंदर सिंह और वंदना के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, महिला वंदना प्राइवेट तौर पर मिलिट्री डिस्पेंसरी में काम करती है। सुखविंदर ड्राइवरी करता है। आरोपी आशीष उर्फ आशु फिरोजपुर में सुनार की दुकान पर काम करता है। पहले भी उस पर नशा तस्करी का मामला दर्ज है। 3 साल पहले वह जमानत पर बाहर आया था। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments