Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
Google search engine

4 महीने पहले कनाडा गए पंजाबी युवक की मौत, कार्यस्थल पर हुआ हादसा

कनाडा से एक दुर्भाग्यपूर्ण खबर सामने आई है। उच्च शिक्षा और बेहतर भविष्य के लिए 4 महीने पहले कनाडा गए एक पंजाबी युवक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान साहिलप्रीत सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि साहिलप्रीत सिंह की सुबह कार्यस्थल पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, साहिलप्रीत नेक्ससाइकिल ब्रैम्पटन में काम करता था, 28 अगस्त को यहां काम करते समय मशीन से हादसा हो गया, जिसमें उसकी जान चली गई। साहिलप्रीत के परिवार में उनके माता-पिता और एक बहन हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments