Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
Google search engine

जालंधर के बस्ती शेख इलाके में खुले गटर के कारण गली में जमा पानी, महिला की गिरकर मौत, निगम व नेताओं के खिलाफ लोगों का फूटा गुस्सा

जालंधर | जालंधर के बस्ती शेख इलाके में खुले गटर के कारण गली में जमा पानी में गिरकर एक महिला की मौत हो गई। उसकी पहचान नीरू निवासी काला संघिया रोड ग्रीन एवेन्यू के रूप में हुई है। एक निजी फैक्टरी में काम करने वाली नीरू रात 8 बजे अपने घर लौट रही थी। खफा इलाके के लोगों के कहने पर नगर निगम के कार्यवाई न करने का आरोप लगाया ।

वहीं रात को करीब 10 बजे मृतक महिला के परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक के शव को घर ले गए हैं।

लोगों का आरोप है कि जहां मौजूदा सरकार के विधायक और इलाका पार्षद के अलावा सांसद भी उसी पार्टी से हैं। उसके बावजूद सीवरेज के ढक्कन नहीं हैं और गंदा पानी गलियों में भरा रहता है। लोगों ने आरोप लगाया कि बार-बार शिकायत के बावजूद किसी नेता और निगम अफसर ने इस समस्या का समाधान नहीं कराया। जिसके चलते यह घटना घटी है।

नीरु की 3 लड़कियाँ और 1 लड़का था। इलाका निवासी मुरारी लाल और अन्य लोगों का कहना है कि चुनाव के बाद कोई नेता इलाके में नहीं आता है। उनके इलाके में भी कोई सुनवाई नहीं है। गलियों में गंदा पानी भरा रहता है। साफ-सफाई की तरफ से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस घटना के लिए जिम्मेदार निगम अफसरों पर कार्रवाई की मांग भी कर रहे हैं। लोगों ने चेताया कि निगम चुनाव में वह नेताओं को उनकी जिम्मेदारी याद दिलाएंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments