अमृतसर | गांव बल सचंद्र निवासी 8 वर्षीय बच्चे को अपने ही नाना ने नहर में धक्का देकर हत्या कर दी। गांव के नौजवान जुगराज सिंह सिद्धू ने बताया मृतक बच्चे गुरअंशप्रीत सिंह के माता-पिता का घरेलू झगड़ा चल रहा था। इसके तहत बच्चों की मां बीते कुछ महीनों से बच्चे गुरअंशप्रीत को साथ लेकर मायके में रह रही थी।
अदालत ने दोनों पति-पत्नी को समझौता कर घर बसाने के लिए कहा था, जिस पर बच्चों के पिता सुखदेव सिंह और उसकी धर्मपत्नी में सहमति हो गई थी। सुखदेव सिंह के ससुर अमरजीत सिंह को यह फैसला कबूल नहीं था। इस रंजिश में नाना ने अंशप्रीत को गांव मिराकोट की आबादी इंदिरा कॉलोनी से बाइक पर बैठाकर जगदेव कलां नहर पर ले गया व नहर में धक्का दे दिया।
नाना ने पुलिस को कहा कि वह शौच कर रहा था कि उसका नाती अचानक नहर में गिर गया। थाना राजासांसी एसएचओ हरचंद सिंह संधू ने बताया, मामला सामने आया है। इसमें नाना ने नाती की हत्या की है।
अमरजीत सिंह ने बच्चो को नहर में धक्का देने के बाद खुद ही पुलिस को बताया कि वो नहर के पास बाथरुम के लिए गया था तो आकर देखा कि बच्चा गायब था । शक के आाधार पर जांच करने पर पड़ने नाना ने पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल कर लिया । बच्चे की तालाश में पुलिस जांच को जुट गई है।


