Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
Google search engine

उत्तर प्रदेश में बच्चों को ट्रक ने रौंदा, 3 की मौत : 2 की हालत नाजुक

उत्तर प्रदेश | झांसी में शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। यहां बेकाबू ट्रक ने योगा कर रहे 6 बच्चों को रौंद दिया। हादसे में 3 की मौके पर मौत हो गई। जबकि 3 अन्य की हालत गंभीर है। हादसा सुबह 6 बजे कानपुर-झांसी हाईवे पर पूंछ थाना क्षेत्र के मडोरा खुर्द गांव के पास हुआ है। घटना के बाद ड्राइवर ट्रक लेकर मौके से भाग गया। जबकि क्लीनर को लोगों ने पकड़ लिया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमॉर्टम हाउस भेज दिया। घायलों को मेडिकल कॉलेज में एडमिट कराया। हादसे के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। ट्रक कानपुर से झांसी की तरफ जा रहा था। मडोरा खुर्द गांव के 6 लड़के हाईवे की सर्विस लेन के किनारे योगा और एक्सरसाइज कर रहे थे। तभी अचानक ट्रक अनियंत्रित हो गया। डिवाइडर तोड़ते हुए सर्विस लेन में जाकर लड़कों को रौंद दिया। हादसे में अभिराज (12) पिता अमृत सिंह यादव, अभिनव (14) पिता ओमप्रकाश और अनुज यादव (21) पिता मुकेश यादव की मौके पर मौत हो गई।

वहीं, लक्ष्य (9), सुंदरम (17) और आर्यन (14) गंभीर घायल हो गए। हादसे के बाद भी चालक ने ट्रक नहीं रोका। वह मौके से ट्रक लेकर भाग गया। पुलिस को आशंका है कि ड्राइवर को झपकी लगने या तेज स्पीड के कारण हादसा हुआ है। हालांकि, ड्राइवर की गिरफ्तारी के बाद ही यह स्पष्ट होगा।

प्रत्यक्षदर्शी अभिषेक कुमार ने बताया,”जिनकी मौत हुई। वह सर्विस रोड पर बैठ कर योगा कर रहे थे। जबकि 3 लड़के वहीं खड़े थे। ट्रक को अपनी ओर आता देख जो बच्चे खड़े थे, उन्होंने भागने की कोशिश की। लेकिन ट्रक बैठे हुए लड़कों को रौंदते हुए 3 अन्य के ऊपर चढ़ गया।”

हादसे के बाद ट्रक खड़ा करके ड्राइवर और क्लीनर उतर कर नीचे आए। जब उन्होंने लड़कों की लाश देखी तो ड्राइवर ट्रक लेकर मौके से भाग गया। जबकि आसपास के लोगों ने क्लीनर को मौके पर ही पकड़ लिया। हादसे के बाद थोड़ी देर तक रास्ते में जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर तुरंत रास्ता खुलवाया।

हादसे के बाद पूरे गांव में मातम छा गया। तीनों लड़कों के पिता किसान हैं। जबकि मृतक अभिराज और अनुज घर के इकलौते थे। अभिराज सिकंदरा के माताराज दुलारी स्कूल में 7वीं कक्षा में पढ़ता था। उससे बड़ी 3 बहने निधि, शिवी और ईशू हैं। मां गुड्‌डी गृहिणी हैं।

वहीं, अनुज रामस्वरूप डिग्री कॉलेज में बीए का छात्र था। उससे छोटी बहन दीक्षा और एक बड़ी बहन आकांक्षा है। मां गीता गृहिणी हैं। जबकि अभिनव मोंठ के मून इंटरनेशनल स्कूल में 9वीं कक्षा में पढ़ता था। दो भाइयों में वह छोटा था। उससे बड़ा भाई सचिन है। मां रानी गृहिणी हैं। मौत के बाद तीनों के घरों में कोहराम मचा हुआ है।

पुलिस ने कार काटकर सभी 6 लोगों को बाहर निकाला। उनको नजदीकी अस्पताल ले गए। वहां 4 लोगों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 2 गंभीर घायलों को लखनऊ सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। हादसा लखनऊ-हरदोई हाईवे पर रात 2 बजे हुआ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments