Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
Google search engine

कांगडा के व्यक्ति की संदिग्ध हालत में मौत : 2 पुलिस कर्मियों के खिलाफ FIR, दोस्त ने लगाया आरोप, थप्पड़ मारने से गई जान

हिमाचल प्रदेश | हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के जसवां गांव के 49 वर्षीय व्यक्ति रूप राम पुत्र जगदीश की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। रूप राम को बेहोशी की हालत में बद्दी अस्पताल लाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक के दोस्त ने पुलिस PCR में तैनात पुलिस कर्मियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने थप्पड़ मार दिया, जिससे उसकी जान गई। इस शिकायत के आधार पर थाना बद्दी के 2 पुलिस कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस को दी शिकायत में विपिन कुमार पुत्र रोशन लाल गांव जोल पोस्ट ऑफिस जंडोर थाना देहरा तहसील जंसवा जिला कांगड़ा ने बताया कि वह और रूप राम साथ में एक ही कंपनी में काम करते थे। बीते दिनों दोनों स्कूटी पर अपने कमरे पर जा रहे थे तो रास्ते में स्कूटी ख़राब हो गई और फिर पैदल स्कूटी को ले जा रहे थे।

इस दौरान PCR गाड़ी आई तो उन्होंने जांच के लिए रोका। पुलिस कर्मी ने इस प्रकार स्कूटी को चलाने का कारण पूछा। इन्हें बोलने का मौका भी न दिया और थप्पड मार दिया, जिस के कारण रूपांकन स्कूटी से नीचे गिर गया। इसके बाद PCR गाड़ी चली गई, फिर स्थानीय लोगों की मदद से रूप राम को अस्पताल पहुंचाया तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

DSP बद्दी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि शिकायत के आधार पर 2 पुलिस कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद असल कारणों का खुलासा होगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments