Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
Google search engine

बड़ी खबर: जालंधर में कार में से मिला बिना बिल का 5 किलो सोना बरामद

जालंधर, 18 अप्रेल | जीएसटी विभाग की मोबाइल विंग ने 5 किलो सोना पकड़ा है। इस सोने की बाजार कीमत करीब 3 करोड़ 82 लाख रुपए है। यह बरामदगी शाहकोट के पास जीएसटी विंग द्वारा की गई है और इस मामले की जानकारी भारत के चुनाव आयुक्त को भी दे दी गई है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि उक्त सोना लुधियाना के एक बड़े ज्वैलर के यहां से बरामद किया गया है।

जालंधर मोबाइल विंग के ईटीओ सुखजीत सिंह ने बताया कि गुप्त सूतना मिली थी कि उक्त जगह पर एक व्यक्ति 5 किलो से ज्यादा सोना लेकर जा रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने देर रात नाकाबंदी कर दी। इस दौरान ईटीओ द्वारा एक वैगेनार कार को चेकिंग के लिए रोका गया। कार मे को व्यक्ति बैठे हुए थे। कार की तलाशी लेने पर अंदर से करीब पांच किलो सोना बरामद हुआ।

मौके पर नहीं दिखा पाए कोई पुख्ता दस्तावेज

ईटीओ सुरजीत सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि उक्त सोना लुधियाना की निक्का मल ज्वैलर्स के नाम से एक शोरूम चलाने वाले व्यक्ति से बरामद किया है। जिसकी पहचान लुधियाना के रहने वाले योगेश गर्ग के रूप में हुई है।

ईटीओ सुरजीत सिंह ने बताया कि सोने को कब्जे में लेकर उन्होंने सरकारी खजाने में जमा करवा दिया है और मामले की जानकारी चुनाव अधिकारियों और इनकमटेक्स को दे दी गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments