Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
Google search engine

जम्मू-कश्मीर में 5 जवान शहीद, आतंकियों से अभी भी जारी है मुठभेड़

जम्मू, 16 जुलाई | जम्मू-कश्मीर के डोडा इलाके में (Doda Encounter) एक अधिकारी समेत चार जवान बलिदान हो गए। पिछले 35 दिन में डोडा क्षेत्र में यह चौथी मुठभेड़ है। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह के जवानों ने सोमवार देर शाम सर्च अभियान चलाया था। यह मुठभेड़ डोडा शहर से करीब 55 किलोमीटर दूर देसा वन क्षेत्र के धारी गोटे उरारबागी में हुई।

मुठभेड़ में पांच जवान हुए थे घायल

अधिकारियों ने बताया कि कुछ देर तक गोलीबारी के बाद आतंकियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन एक अधिकारी के नेतृत्व में बहादुर जवानों ने चुनौतीपूर्ण इलाके और घने पेड़ों के बावजूद उनका पीछा किया, जिसके बाद रात करीब 9 बजे जंगल में फिर से गोलीबारी हुई।

अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में पांच जवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उनमें से अधिकारी समेत चार ने बाद में बलिदान हो गए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments