Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
Google search engine

 दरभंगा में मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या, मौके पर पहुंची FSL की टीम; इलाके में सनसनी

दरभंगा/पटना16 जुलाई। Jitan Sahani Murder दरभंगा में विकासशील इंसान पार्टी के सुप्रीमो मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी (Mukesh Sahani Father Murder) की सोमवार देर रात हत्या कर दी गई।

जीतन सहनी की हत्या उनके घर में की गई। पुलिस को घर के अंदर से ही क्षत-विक्षत हालत में जीतन सहनी का शव मिला है। दरभंगा के एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने घटना की पुष्टि की है।

हत्या की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की तफ्तीश में जुट गई। हत्या के असल कारण का फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है। मौके पर एफएसएल की टीम पहुंच गई है।

घर के लिए रवाना हुए मुकेश

वहीं, पूर्व मंत्री मुकेश सहनी मुंबई से घर के लिए रवाना हो चुके हैं। उनके पिता जीतन सहनी घर में अकेले रहते थे। उनकी मां का करीब आठ वर्ष पहले निधन हो चुका है।

ग्रामीण ने क्या बताया?

ग्रामीण के अनुसार, जीतन सहनी प्रात: चार बजे घर में भजन बजाया करते थे। मंगलवार की सुबह जब भजन की आवाज नहीं आई तो उनके घर के बाहर फूल तोड़ने पहुंचीं कुछ महिलाओं को आश्चर्य हुआ। उन्होंने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। कुछ और लोग भी पहुंचे और पीछे का दरवाजा देखा, वह टूटा था। वहां खून के धब्बे भी थे। अंदर पहुंचे तो शव बिस्तर पर ही क्षत-विक्षत अवस्था में था। उनके पेट में चाकू मारा गया है। बता दें कि जीतन सहनी घर में अकेले ही रहते थे। आठ साल पहले उनकी पत्नी का निधन हो गया था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments