Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
Google search engine

नशे में धुत्त बस चालक ने एक्टिवा सवार पति-पत्नी को कुचला, 1 की दर्दनाक मौत

लुधियाना, 16 जुलाई  : थाना सलेम टाबरी  के अधीन आते हुसैनपुर के नजदीक आज एल्डेको स्टेट के सामने एक एक्टिवा सवार पति पत्नी को तेज रफ्तार बस चालक ने फेट मार दी, जिसके कारण एक्टिवा सवार पति की मौके पर ही मौत हो गई और पत्नी गंभीर रूप में घायल हो गई।

मामले संबंधी जानकारी देते हुए एल्डेको स्टेट चौकी के प्रभारी अजीत पाल सिंह ने बताया कि आज दोपहर को एक्टिवा सवार राहुल अपनी पत्नी प्रियंका के साथ लाडोवाल  के एक बैंक में जा रहा था और उसी  दौरान लुधियाना की तरफ से एक प्राइवेट कंपनी की  बस आ रही थी। बस चालक ने तेज रफ्तार से एक्टिवा सवार को टक्कर मार दी, जिसके चलते  एक्टिवा सवार पति पत्नी सड़क पर गिर गए, जिसके कारण एक्टिवा सवार राहुल गंभीर रूप में घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई और उसकी पत्नी प्रियंका गंभीर रूप में घायल हो गई मौके पर लोगों ने  महिला की चीख पुकार के बाद बस के ड्राइवर को पकड़ कर  पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है बस का चालक नशे की हालत में था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments