Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
Google search engine

जालंधर में तेजधार हथियारों के बल पर किराना व्यापारी से हमला कर लूटे 50 हजार कैश व मोबाइल

जालंधर, 5 सितंबर : शहर में लुटेरों और चोरों का पूरा आतंक बना हआ है। शहर में लगातार लूट और चोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं। शहर में बस्ती बावा खेल में लूट के मामले अभी ट्रेस भी नहीं हुए हैं कि अब लुटेरों ने बस्ती क्षेत्र के ही रहने वाले एक किराना व्यापारी योगेश गुप्ता पर मिट्ठापुर के पास पड़ती बैंक कॉलोनी में धावा बोल दिया है। लुटेरे योगेश गुप्ता पर तेजधार हथियारों से हमला कर 50 हजार कैश और मोबाइल फोन छीन ले गए।

पीडि़त योगेश गुप्ता जोकि कैंसर के मरीज भी हैं ने बताया कि बैंक कॉलोनी में वह किराना सप्लाई करने के लिए आया हुआ था। रास्ते में दो बाइक सवार लुटेरों ने उसे घेर लिया और उस पर सीधे तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इसके बाद उसकी जेब से कैश और मोबाइल फोन लूट कर फरार हो गए।

शोर मचाने से पहले ही भागे लूटेरे

किराना व्यापारी योगेश गुप्ता ने कहा कि जब लुटेरों ने बैंक कॉलोनी की गली में उस पर हमला किया तो उसने वहां पर शोर भी मचाया, लेकिन जब तक लोग घरों से निकल कर बाहर आए तब तक लुटेरे मौके से फरार हो चुके थे। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम पर दर्ज करवाई। योगेश गुप्ता के बयान पर मामला दर्ज कर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर अपनी जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments