Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
Google search engine

पार्क में तड़पती मिली थी महिला, बच्चे को जन्म देने के बाद हुई मौत, लोग अस्पताल लेकर पहुंचे, नहीं बची जान

लुधियाना, 5 सिंतबर : लुधियाना की प्रवासी गर्भवती महिला संदिग्ध परिस्थतियों में कस्बा जगराओं के गुरुद्वारा नानकसर साहिब के पार्क में तड़पती मिली। हालत ठीक न होने के कारण महिला ने पार्क में ही बच्चे को जन्म दे दिया। महिला की चीखे सुन नानकसर संप्रदाय के मुखी बाबा लक्खा सिंह ने तुरंत एंबुलेंस को फोन किया। अस्पताल पहुंच महिला की मौत हो गई।

बच्चे को जन्म देने के बाद अस्पताल में हुई मौत
महिला की बिगड़ती हालत देख तुरंत उसे बच्चे सहित सिविल अस्पताल जगराओं में दाखिल करवाया गया था। हालत में सुधार न होता देख डॉक्टरों ने जच्चा-बच्चा को सिविल अस्पताल लुधियाना रेफर कर दिया, लेकिन महिला ने लुधियाना में दम तोड़ दिया। बच्चे की हालत ठीक बताई जा रही है। पहले महिला ने डॉक्टरों से बातचीत भी की। जिसकी वीडियो भी सामने आई है।

मृतका के परिजनों का इंतजार
महिला ने अपना नाम चंदा बताया। उसकी मां का नाम रुलीया देवी और पिता का नाम राम पवित्र है। वह जगराओं में किन हालातों में पहुंची, ये सब बताने में वह असमर्थ थी। मृतक चंदा के परिजनों के इंतजार और उनकी तालाश के कारण फिलहाल 72 घंटों के लिए शव जगराओं सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments