Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
Google search engine

मोगा में मोबाइल की दुकान में दिन-दिहाड़े, घटना सीसीटीवी में कैद

मोगा, 15 सिंतबर | रेलवे रोड पर एक मोबाइल की दुकान पर दिन-दिहाड़े चोर ने किया हाथ साफ किया । चोर दुकान से 5 मोबाइल  50 हजार की नगदी चोरी कर फरार हो गए वहीं घटना सीसीटीवी में कैद हो गई । दुकानदार दुकान का शीशे वाला गेट लगाकर कुछ देर के लिए घर गया था । मोटरसाइिकल से दो चोर आए एक ने गेट खोला और दुकान में दाखिल हो गया और दूसरा दुकान के बाहर खड़ा रहा । दुकान से चोरों ने मोबाइल और नगदी चुरा कर मोटरसाइकिल वहां से भगाया व  फरार हो गए ।

दुकान के मालिक सोनू  ने बताया कि दोपहर को रोटी खाने के लिए घर पर गए थे मेरे जाने बाद दो नौजवान मोटरसाइकल पर आए और घटना को अंजाम देकर फरार हो गए । चोरी की सूचना मोगा सिटी साउथ पुलिस को दी गई। मोगा सिटी साउथ के एसएचओ दलजीत सिंह ने बताया कि चोरी की सूचना मिलते मौके पर पर पहुंचकर सीसीटीवी के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments