Sunday, August 23, 2026
No menu items!
Google search engine

8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, अस्पताल के ICU में भर्ती

नेशनल डेस्क, 20 नवंबर | ओडिशा के कटक जिले से हाल ही में एक दुष्कर्म मामला सामने आया है, जिसमें एक किशोर ने 8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता को कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत गंभीर है। यह घटना जिले के त्रिसूलिया इलाके में मंगलवार रात की है। ईंट-भट्टे पर काम करने वाले पीड़िता के माता-पिता ने बारंग पुलिस थाने में दी अपनी शिकायत में कहा कि आरोपी झारखंड का रहने वाला 16 वर्षीय किशोर है।

कटक के पुलिस उपायुक्त जगमोहन मीणा ने कहा- आरोपी भी भट्टे पर काम करता है और इलाके में कई जगह छापेमारी के बाद उसे गिरफ्तार किया गया। हमने उसकी धरपकड़ के लिए पुलिस की तीन टीम गठित की थी क्योंकि आरोपी और लड़की का परिवार झारखंड से ताल्लुक रखता है। एक टीम को झारखंड भेजा गया, दूसरी को ओडिशा के अन्य जिलों में और तीसरी टीम ने आसपास के इलाकों में तलाशी ली।”
बता दें इस माह की शुरुआत में कटक में 19 वर्षीय एक कॉलेज छात्रा से दुष्कर्म करने के आरोप में एक नाबालिग समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments