Warning: opendir(/var/www/vhosts/indiabulletin.co.in/httpdocs/wp-content/mu-plugins): Failed to open directory: Permission denied in /var/www/vhosts/indiabulletin.co.in/httpdocs/wp-includes/load.php on line 981
CBSE ने 10वीं-12वीं की डेटशीट जारी की : परीक्षाएं 15 फरवरी से 4 अप्रैल तक होंगी, - India Bulletin
Friday, June 19, 2026
No menu items!
Google search engine

CBSE ने 10वीं-12वीं की डेटशीट जारी की : परीक्षाएं 15 फरवरी से 4 अप्रैल तक होंगी,

नई दिल्ली, 21 नवंबर | केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने बुधवार देर रात 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया। परीक्षाएं 15 फरवरी से होंगी। 10वीं की परीक्षा 18 मार्च तक और 12वीं की परीक्षा 4 अप्रैल तक चलेंगी।

पहली बार परीक्षा से 86 दिन पहले डेटशीट जारी की गई है। इसकी वजह है कि इस बार स्कूलों ने समय से LOC यानी लिस्ट ऑफ कैंडिडेट्स भरा है। इस सेशन में 44 लाख स्टूडेंट्स परीक्षा देंगे। परीक्षा सुबह 10:30 बजे शुरू होगी।

10वीं का पहला एग्जाम अंग्रेजी का

10वीं क्लास के लिए पहला एग्जाम अंग्रेजी का होगा। साइंस का एग्जाम 20 फरवरी को होगा जिसमें सिर्फ एक दिन की छुट्टी दी गई है। वहीं सोशल साइंस का एग्जाम 25 परवरी को होगा। 10वीं के स्टूडेंट्स के लिए आखिरी एग्जाम 18 मार्च को कम्प्यूटर एप्लिकेशन्स, IT या AI का होगा।

12वीं का पहला एग्जाम आंत्रप्रेन्योरशिप

12वीं क्लास के स्टूडेंट्स के लिए 15 फरवरी को आंत्रप्रेन्योरशिप का एग्जाम है। फिजिक्स का एग्जाम 21 फरवरी को होगा और 27 फरवरी को केमिस्ट्री की एग्जाम होगा। 11 मार्च को इंग्लिश का एग्जाम होगा और 15 मार्च को हिंदी की परीक्षा होगी। 4 अप्रैल को आखिरी एग्जाम साइकोलॉजी का होगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments