Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
Google search engine

AAP के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा समेत 9 लोगों को 2-2 साल की सजा, पढ़ें क्या था पूरा मामला

चंडीगढ़, 21 दिसंबर| राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा समेत 9 लोगों को सुनाम कोर्ट ने दो-दो साल की सजा सुनाई है। सजा पाने वालों में कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष और जिला योजना बोर्ड के पूर्व चेयरमैन राजिंदर सिंह राजा भी शामिल हैं। जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

जानकारी के मुताबिक, मंत्री अमन अरोड़ा के साले राजिंदर दीपा ने करीब पंद्रह साल पहले 2008 में कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में दीपा ने आरोप लगाया था कि अमन अरोड़ा और उसके साथियों ने उसके घर में घुसकर हमला किया था। उस समय अमन अरोड़ा और राजिंदर दीपा दोनों कांग्रेस में थे। दोनों के बीच राजनीतिक तनाव चरम पर था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments