Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
Google search engine

दलाई लामा के दौरे के बीच बोधगया में चीनी महिला का स्केच जारी

बिहार| बिहार के बोधगया में तिब्बती अध्यात्म गुरु दलाई लामा की यात्रा के बीच चीन की महिला की तलाश में जुटी पुलिस ने सुबह सुरक्षा ‘अलर्ट’ जारी किया। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने चीन की महिला सोंग शियाओलन का ‘स्केच’ जारी किया है। पुलिस ने मीडिया के साथ महिला के पासपोर्ट और वीजा का विवरण भी साझा किया।

बौद्ध धर्मगुरु को चीन की महिला ने धमकी दी थी, जिसके बाद से बिहार पुलिस ने दलाई लामा की सुरक्षा कड़ी कर दी है। अधिकारी के मुताबिक, महाबोधि मंदिर परिसर के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है और श्रद्धालुओं की भी तलाशी ली जा रही है।

दलाई लामा ने बोधगया में गुरुवार सुबह एक सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा, “यदि आप आस्तिक हैं, तो आपको दूसरों के बारे में सोचना चाहिए।” तिब्बती अध्यात्म गुरु ने कहा कि हम सभी ने इंसान के रूप में जन्म लिया है और मैं जहां भी रहूंगा, मानवता के लिए काम करता रहूंगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments