Monday, August 24, 2026
No menu items!
Google search engine

उड़ती फ्लाइट में फाइट, जमकर चले मुक्के, गालियों व थप्पड़ों की बरसात

नई दिल्ली | सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल है जिसमें एक फ्लाइट में सीट को लेकर यात्रियों में जमकर लात-घूंसे चले। यह वीडियो बैंकॉक से कोलकाता आ रही थाई एयरवेज फ्लाइट का है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक यात्री दूसरे से सीट को लेकर भिड़ गया, कहासुनी बढ़ जाती है, जिसके बाद दोनों हाथापाई पर उतर आते हैं। मामला 26 दिसंबर का है। इस दौरान जमकर हाथ चले और गाली गलौज भी, बाद में विमान कोलकाता लैंड कर गया और मामले को अथॉरिटी को रिपोर्ट भी किया गया। जो वीडियो सामने आया है उसमे देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति कहता है शांति से बैठ, जबकि दूसरा कहता है कि हाथ नीच कर। महज कुछ ही सेकेंड के बीच दोनों लोगों के बीच बहस मारपीट में बदल जाती है। एक यात्री दूसरे को थप्पड़ जड़ देता है। फिर वहअपना चश्मा उतारकर मारने लग जाता है, जबकि उसके दोस्त भी मिलकर दूसरे व्यक्ति को मारने लगते हैं। दूसरा व्यक्ति अपने आपको बचाता नजर आता है। हालांकि बाद में फ्लाइट अटेंडेंट इन लोगों को अलग करता है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments